कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष व्यापार में परिवर्तन वाला हो सकता है। भूमि-भवन निर्माण कार्य में अच्छा लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी डीलर को अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ अच्छे अधिकारी वर्ग मिलेंगे, जो सहयोगी रहेंगे। तकनीक कंपनी वालों के लिए यह वर्ष अच्छी सफलता वाला रहेगा। साझेदारी आपके लिए परेशानी वाली हो सकती है अत: समझकर कार्य करें। मांगलिक कार्यों में व्यय होगा, पर आपका भार कम हो जाएगा। आपके रुके हुए पैसे आपको मिलेंगे। आपको इस वर्ष घर में परेशानी आएगी। खुद के मकान में न रहें, किराए का मकान फलीभूत होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में तकलीफ होगी, परंतु परिवार में मतभेद हो सकते हैं। आपको परिवार व माता-पिता का ध्यान रखना होगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। ग्रहों का शुभ स्थान में स्थित होना आपको सफलता प्राप्त कराएंगे। खुद को पेट संबंधी तकलीफ हो सकती है। इस राशि की महिला वर्ग सफल होंगी तथा पुरुष वर्ग के लिए कष्ट वाला रहेगा। कृषि क्षेत्र के वर्ग वालों के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए मध्यम रहेगा। ज्वेलर्स के लिए उत्तम रहेगा। फरवरी, जुलाई व अक्टूबर माह शुभ हैं, दिसंबर अशुभ है। गणेशजी की आराधना व गौसेवा इस वर्ष के लिए लाभप्रद रहेगी।