धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष कार्य में रुकावट वाला रहेगा। आपका व्यापार परिवार के साथ है तो आपसी तालमेल पर ज्यादा ध्यान देना होगा, मतभेद हो सकते हैं। अनावश्यक बात को लेकर विवाद हो सकता है। आपकी समझदारी ही लाभप्रद रहेगी। सितंबर-अक्टूबर में जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार रखें। नौकरी वर्ग वाले इन महीनों में सहकर्मी के साथ तालमेल से रहें, उन्नति होगी। राजनीति वर्ग वाले को सफलता प्राप्त होगी व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संपत्ति संबंधी कार्य में सफलता प्राप्त होगी। शेयर बाजार में लाभ मिलेगा। भूमि-भवन संबंधी कार्य में सफलता हासिल होने से अपने किसी रिश्तेदारी से रुकावट आ सकती है। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। संतान सुख प्राप्त होगा। पुरानी बेकार जमीन से इस वर्ष अच्छा लाभ मिलेगा। आपको स्वास्थ्य में वात रोग, उच्च रक्तचाप और मधुमेह से परेशानी आएगी। मांगलिक व सामाजिक कार्यों में दूरदराज यात्रा होगी, साथ ही सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। तीर्थयात्रा होगी। माता-पिता के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। अप्रैल व जून में अधिक सफलता प्राप्त होगी। महिला वर्ग के लिए यह वर्ष सफलता वाला रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह वर्ष कष्ट वाला रहेगा। कृषि वर्ग के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए पहले कष्ट वाला फिर शनै:- शनै: सफलता वाला रहेगा। बालकों के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। जनवरी, अप्रैल व जून शुभ हैं, सितंबर अशुभ है। हनुमानजी की आराधना इस वर्ष लाभप्रद रहेगी।


I BUILT MY SITE FOR FREE USING