मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए यह वर्ष अनुकूलता से भरपूर वाला रहेगा। मेहनत सफलता दिलाने में सहायक होगी। व्यापार में रुके हुए कार्यों में भी सफलता मिलेगी। भूमि संबंधी कार्य पूर्ण होने के योग हैं। यदि आप एजेंसी के व्यापार में हैं तो विक्रय का दबाव तनाव पैदा करेगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थानांतरण की संभावना भी बनती है। अधिकारी वर्ग के साथ संबंधों में तनाव के बाद मधुरता आएगी। राजनीति के क्षेत्र में पार्टी से असंतुष्टि की वजह से अन्य पार्टी में प्रवेश करने का मन बन सकता है। पुरानी संपत्ति की खरीदी होगी। शेयर व म्युचुअल फंड से भी लाभ होगा। पुरानी उधारी मिलने से आपके बैंक ऋण का निपटारा होगा। संतान आदि सुख एवं पारिवारिक सामंजस्य रहेगा। मांगलिक प्रसंगों में व्ययभार अधिक होगा। स्वास्थ्य मार्च से जून तक कुछ कष्टकारी हो सकता है। अगस्त में वाहन से कष्ट हो सकता है। दुर्घटना के भय से भी परेशानी हो सकती है। विदेश प्रवास का सुख मिलेगा। जुलाई में उच्च शिक्षा के साथ दूर यात्रा के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में जून के मध्य अप्रत्याशित सफलता मिलने की संभावना है। व्यापारी वर्ग के लिए यह वर्ष उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कृषि वर्ग के लिए यह वर्ष मध्यम रहेगा। नौकरी वर्ग के लिए यह वर्ष ठीक-ठीक रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह वर्ष सफलता वाला रहेगा। महिला वर्ग के लिए अनुकूल रहेगा। शिव आराधना करना, शनिवार को तेल का दान करना

I BUILT MY SITE FOR FREE USING