वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह वर्ष सफलता वाला रहेगा। इस वर्ष रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट के साथ भूमि संबंधी कार्य में भी लाभ होगा। क्षमता से अधिक गतिविधियां बढ़ेंगी। त्वरित निर्णय का प्रभाव भी सफलता दिलाएगा। यदि साझे का व्यापार है तो इस वर्ष साझेदार से मनमुटाव की शुरुआत होगी, जो व्यापार को प्रभावित करेगी। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो अधिकारी वर्ग से व्यर्थ में विवाद बढ़ सकता है, जो स्वत: के स्वभाव पर नियंत्रण से आसानी से हल हो जाएगा। राजनीति के क्षेत्र में पार्टी बदलने का विचार मन में आ सकता है। फरवरी से मई के मध्य भूमि संबंधी मुकदमे में सफलता प्राप्त होगी। गृह भूमि प्राप्ति की दृष्टि से समय उत्तम होगा। मई से सितंबर में मांगलिक कार्य होंगे। संतान को शारीरिक कष्ट हो सकता है। पारिवारिक मतभेद दूर होगा। आपका स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा, परंतु संक्रामक रोगों की वजह से व्ययभार बढ़ सकता है। मार्च से जून तक अनचाहे स्थानांतरण होने की संभावना है। ग्रहों का प्रभाव उच्च सेवा दिलाएगा। धार्मिक यात्रा की संभावना है। इस वर्ष अधिक परिश्रम करने से सफलता प्राप्त होगी। अप्रैल से जून तक श्रम अधिक करना होगा। उच्च अध्ययन हेतु दूर प्रवास होगा। हनुमानजी की आराधना इस वर्ष लाभप्रद रहेगी। मूंगा और गोमेद रत्न धारण करना लाभकारक होगा।


I BUILT MY SITE FOR FREE USING