वृषभ राशि के लिए यह वर्ष क्षमता से अधिक परिश्रम करने वाला रहेगा। व्यापार में दूरदर्शिता से लाभ मिलेगा। अप्रैल से मई तक कुछ परेशानी के साथ व्यापार में मंदी का प्रभाव रहेगा और तुरंत उसके बाद व्यापार में सुधार होगा। नौकरी में उन्नति के साथ स्थान परिवर्तन के योग हैं। राजनीतिक क्षेत्र में उन्नति में बाधा आएगी। व्यापार अच्छा चलेगा तथा आर्थिक विकास होगा व भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। भूमि-भवन संबंधी कार्य में सफलता प्राप्त होने में कठिनाई होगी। किसी ठग के झांसे में आ सकते हैं, ध्यान से कार्य करना होगा। शेयर बाजार में लाभ मिलेगा। किसी मिलने वाले से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। घर में मांगलिक कार्य होने के योग हैं। संतान सुख प्राप्त होगा, जो जिम्मेदारी के बोझ को कम करेगा। स्वास्थ्य में अप्रैल-मई माह तकलीफ वाला रहेगा। इस राशि के विद्यार्थी वर्ग के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कृषि वर्ग के लिए कष्ट वाला रहेगा। नौकरी वालों के लिए यह वर्ष पहले से ज्यादा अच्छा रहेगा। महिला वर्ग के लिए वैवाहिक जीवन सुखमय करने वाला रहेगा। जीवनसाथी की उन्नति होगी। वृद्ध वर्ग के लिए बहुत ठीक नहीं रहेगा। माता के स्वास्थ्य की तकलीफ दूर हो जाएगी। जुलाई, मार्च व दिसंबर शुभ रहेंगे, मई अशुभ रहेगा। वर्ष में राहु जाप व शिव स्तुति लाभप्रद रहेगी।